HomeBiharबिहार में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

बिहार में कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद को अगले आदेश तक आतंकवाद निरोधक दस्ता, पटना का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है और (विधि-व्यवस्था) एवं विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इसके अलावा कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन को मद्य निषेध के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. तकनीकी सेवाएं और संचार के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार समाप्त करते हुए विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. 

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का अतिरिक्त प्रभार तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) बाबू राम को अगले आदेश तक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल) का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंतकांत को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिस उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

वहीं आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उप महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों को मद्य निषेध विभाग के उप महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है जबकि आतंकवाद निरोधक दस्ता के उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा को मद्य निषेध विभाग के उप महानिरीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक अभय कुमार लाल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का उप निदेशक बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक, रेल तौहीद परवेज को अपराध अनुसंधान विभाग का उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के उप महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार भील को कार्मिक का उप महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -3, गया के समादेष्टा दीपक रंजन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -17 बोध गया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

इसके अलावा विधि व्यवस्था पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन-एक को आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक बीणा कुमारी को पुलिस अधीक्षक, रेल, मुजफ्फरपुर और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -12 सुपौल के समादेष्टा अशोक कुमार प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई. पुलिस अधीक्षक, रेल, मुजफ्फरपुर, विनय तिवारी को साइबर अनुसंधान एवं अभियान का पुलिस अधीक्षक और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -17 बोध गया के समादेष्टा चंद्रप्रकाश को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home