HomeBiharअचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के कई नेता, सियासी सरगर्मी...

अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के कई नेता, सियासी सरगर्मी बढ़ी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक पारा गर्माया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेता जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे। इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित अन्य नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की 24 अप्रैल को मधुबनी जिले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा एनडीए नेताओं ने आगामी बिहार चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया।

जानकारी के अनुसार पटना के एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को बीजेपी और जेडीयू की अहम बैठक हुई। बीजेपी के कई नेताओं के एक साथ सीएम हाउस पहुंचने पर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई। इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के आगामी दौरे, बिहार चुनाव और एनडीए की प्रचार की रणनीति जैसे मुद्दों पर बीजेपी नेताओं ने नीतीश के साथ मंथन किया।दरअसल, हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाने का दावा कर दिया। इसके बाद नीतीश कुमार के नाम पर सवाल उठने लगे। हालांकि, सम्राट चौधरी से लेकर दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने संशय दूर किया। सभी ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में एनडीए के सभी दल नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home