HomeBiharराष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहपुर में विशाल जन-जुटान कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहपुर में विशाल जन-जुटान कार्यक्रम आयोजित किया गया, भारी संख्या लोग जुटे

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जन-जुटान कार्यक्रम को राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने संबोधित करते हुए महागठबंधन की 17 माह की सरकार में तेजस्वी यादव के प्रण अनुरूप किए गए कार्यों को बताया। वही बिहार में तेजस्वी सरकार बनने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा घोषित योजनाओं को बताते हुए कहा कि बिहार में तेजस्वी सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना के तहत बिहार के हर महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए देने, प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट तक बिजली फ्री दिया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंसन और वृद्धा पेंशन योजना के तहत विधवा, दिव्यांग और बुजुर्गों को जो अभी मात्र 400 रुपए के रूप मिलता है उसे बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह नियमित रूप से दिया जाएगा।

सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव द्वारा घोषित इन योजनाओं के प्रचार प्रसार को तीव्र गति से जनजन तक पहुंचाने का अपील किया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर इन योजनाओं का लागू होने पर राज्य में क्रांतिकारी बदलाव होंगे। तेजस्वी यादव जी जो कहते हैं वो करते हैं। 

कार्यक्रम मे राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अनिल साहनी, मुंगेर लोकसभा के राजद पूर्व प्रत्याशी अनिता महतो, पार्टी के नेता अशोक महतो जी, पार्टी के जिला प्रभारी चंदन कुमार चौधरी जी सहित दर्जनों नेता ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार प्रीतम ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home