लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। सिर्फ ख्वाब देखते रहिए। अपराध क्या होता है, ये उनको पता ही नहीं है। आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता है।
उन्होंने आगे कहा कि अपने पिता के समय को याद कर लीजिए। तब बिहार में क्या होता था। अपहरण का पैसा कहां जाता था। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन हकीकत यही है कि आप सीएम नहीं बन पाएंगे। आपको पहले ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर लेना चाहिए।
तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए। सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। सुबह उठने के बाद हकीकत का खुद ही पता चल जाएगा। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए।’