HomeBiharराजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले झारखंड के मंत्री संजय यादव, जानें...

राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले झारखंड के मंत्री संजय यादव, जानें तेजस्वी यादव को लेकर क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बीते दिन राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। साथ ही बैठक में लालू यादव ने तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लालू ने तेजस्वी को पार्टी से जुड़े तमाम बड़े फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। वहीं आज झारखंड के मंत्री संजय यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।  

झारखंड के मंत्री संजय यादव ने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है, और 2025 में बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। संजय यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार झारखंड को कई मामलों में धनराशि नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृद्धा पेंशन की राशि को भी रोक दिया गया है।

संजय यादव ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया, और इसी भरोसे से हमारी सरकार बनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home