HomeBiharRJD विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, बाले- मंदिर का रास्ता ले...

RJD विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, बाले- मंदिर का रास्ता ले जाता है अंधविश्वास-पाखंड और मूर्खता की ओर

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास की डेहरी विधानसभा सीट से आरजेडी (RJD) विधायक फतेह बहादुर सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहते हैं. इस बार उन्होंने मंदिरों को लेकर अनाप-शनाप बोला है. विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता का होता है. अपने बच्चों को मंदिर नहीं भेजें. उन्हें मंदिर की जगह सिर्फ स्कूल भेजें. ब्राह्मणवाद पर टिप्पणी करते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि सभी मनुष्य एक समान है.

आरजेडी विधायक ने कहा कि वे उन्हीं की बातों को लोगों के बीच रख रहे हैं. उन्होंने जाति-व्यवस्था पर प्रहार भी किया. साथ ही कहा कि ब्राह्मणवाद ने समाज को क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र में बांट दिया है जबकि सभी इंसान बराबर हैं. हर व्यक्ति के अंदर मानवता होना सर्वोपरि है. विधायक के मंदिर को लेकर दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया है. लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि फतेह बहादुर सिंह के बयान पर पहले भी सियासी बवाल मच चुका है. उन्होंने मां दुर्गा और भगवान राम को काल्पनिक बताया था. यही नहीं उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया था. कहा था कि ब्राह्मणों ने पाखंड फैलाकर शुद्रों को हजारों वर्षों तक शिक्षा से वंचित रखा. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home