HomeBiharमणिपुर में फिर हिंसा, बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या,...

मणिपुर में फिर हिंसा, बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, काम से लौट रहे थे घर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. हालिया घटना में उपद्रवियों ने बिहार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात काकचिंग जिले की बताई जा रही है. दोनों प्रवासी मजदूरों की जान लेने वाले हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की शाम करीब 5.20 बजे हुई. दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे थे. काकचिंग पुलिस ने बताया है कि घटना पंचायत कार्यालय के पास हुई है. मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) पुत्र मोहन सानी के रूप में हुई है. दोनों गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो यादवपुर थाने के अंतर्गत आता है.

काकचिंग पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर साइकिल से अपने किराए के घर की तरफ लौट रहे थे. इस दौरान बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को स्थानीय जीवन अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home