HomeBiharथानाध्यक्ष की हर्ट अटैक से मौत, 2018 बैच के SI अंकित दास...

थानाध्यक्ष की हर्ट अटैक से मौत, 2018 बैच के SI अंकित दास कुछ समय पहले ही बने थे SHO 

लाइव सिटीज, बेतिया: बेतिया में मटियरिया थाना प्रभारी अंकित कुमार दास कीहार्ट अटैक से मौत हो गई. अंकित 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे. जिनकी अचानक रात को तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. घटना पश्चिमी चंपारण जिले की है.

2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर अंकित कुमार दास को रात में दिल का दौरा पड़ा था. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका है. डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत से पुलिस महकमा में शोक का माहौल है.

अंकित कुमार दास 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे. वह नगर थाने में जेएसआई पद पर ट्रेनिंग के समय थे. ट्रेनिंग के बाद बेतिया पुलिस जिले के मटियरिया थाने में थानाध्यक्ष के पद पर पहली बार तैनाती की गई थी. सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद पूरे पुलिस परिवार में मातम का माहौल है. रात से ही पूरे पुलिस वाले जीएमसीएच पहुंचे हुए हैं. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. अंकित कुमार दास का एक छोटा बेटा भी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home