HomeBiharदेवघर में मुंडन के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था परिवार,...

देवघर में मुंडन के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था परिवार, ट्रक से टक्कर में 3 महिलाओं की मौत

लाइव सिटीज, खगड़िया: खगड़िया में सड़क हादसा हुआ है. मुंडन संस्कार के बाद देवघर से लौटने के दौरान एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बन्देहरा गांव का रहने वाला पूरा परिवार मंडन संस्कार के बाद टैक्टर पर सवार होकर देवघर से घर लौट रहा था. उसी दौरान महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि टैक्टर पर सवार होकर सभी लोग देवघर से मुंडन कराकर अपने घर पसराहा के बंदेहरा लौट रहे थे. इसी दौरान खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के एनएच-31 पर चैधा बन्नी गांव के पास ट्रक ने टैक्टर को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. वहीं, आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home