HomeBiharलालू-तेजस्वी पर जीतन राम मांझी का तंज, कहा - पहले बाप ने...

लालू-तेजस्वी पर जीतन राम मांझी का तंज, कहा – पहले बाप ने गाली दी, अब बेटा दे रहा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. जीतन राम मांंझी ने कहा कि पहले बाप ने गाली दी और अब बेटा दे रहा है, तो मैं मुंह में दही जमाकर बैठा रहूं? मांझी ने गया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब कोई आदमी ऊब जाता है तो निश्चित है कि उसके मुंह से कुछ न कुछ बात निकल जाती है. 

मांझी ने कहा कि गया संसदीय क्षेत्र से जब वह 2014 में चुनाव लड़ रहे थे तो उस वक्त लालू ने कहा था कि यहां से कौन चुनाव में खड़ा है? जिस पर लोगों ने बताया जीतन राम मांझी, तो उन्होंने (लालू) जीतन शर्मा कहा था. उस समय उन्होंने गाली दी थी. 2014 से लेकर 2024 तक, 10 साल मैंने इस बात को सीने में दबाकर रखा.

मांझी ने कहा, “इस चीज को जब हमने कहा तो उनके सुपुत्र कहते हैं जीतन राम शर्मा, तो बाप ने भी गाली दी और अब बेटा भी दे रहा. मैं मुंह में दही जमाकर बैठा रहूं? इसलिए मैंने कहा कि बिहार के पूर्व सीएम डॉ. श्री कृष्ण सिंह के 2 सिपहसालार थे. एक भूमिहार और एक गड़ेरिया थे. भूमिहार की शादी तो उन्होंने करा दी, फिर जब गड़ेरिया की बात आई तो इनकी (लालू) माता श्री से विवाह करा दिया. तो वो गड़ेरिया थे ये (लालू) क्या हैं? जब दो-दो बार किसी को टच कीजिएगा, तो हम गरीब हो सकते हैं, मुसहर हैं, भुईयां है तो क्या स्वाभिमान नहीं है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home