HomeBiharशराब को लेकर जीतनराम मांझी के बयान पर मद्य निषेध मंत्री का...

शराब को लेकर जीतनराम मांझी के बयान पर मद्य निषेध मंत्री का जवाब, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बंद कमरे में शराब पीने वाले बयान को लेकर बिहार में खूब बवाल मचा था. विपक्ष नेता इसको लेकर नीतीश कुमार पर खूब निशाना साध रहे थे. वहीं, अब बिहार सरकार में मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने मांझी को सलाह भी दी है.

रत्नेश सदा ने कहा कि जीतन बाबू केंद्र में मंत्री हैं और बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. बड़े नेता हैं तो उन्हें इस संबंध (शराबबंदी) में बड़े नेता से बात करनी चाहिए. बात पकड़ने (शराब पीते) की है तो घर में कौन क्या करता है, उसे ताक झांक करने का कोई अधिकार नहीं है. यह व्यक्तिगत मामला है. जैसे मुंगेर में डॉक्टर शराब पीते पकड़ा गया. जज हो या कोई अधिकारी हो घर में शराब पीता है तो पकड़े जाने पर जेल जाता है, जो नहीं पकड़ाते हैं वो बच ही जाते हैं.

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से मां सीता की धरती से हमलोग भ्रमण कार्यक्रम सह जागरूकता अभियान चला रहे हैं. अभी तक 5 जिलों में यह कार्यक्रम हो चुका है. इस अभियान में सभी धर्म और जाति के लोगों को आमंत्रित करते हैं. शराब को ना कहना है और शिक्षा से जुड़ने का संकल्प दिला रहे हैं. रत्नेश सदा का मानना है कि जीतन राम मांझी को भी इस अभियान में शामिल होना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home