HomeBiharतेजस्वी यादव के बयान पर जीतनराम मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा

तेजस्वी यादव के बयान पर जीतनराम मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के उस सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना की है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के विकास कार्यों और बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला था. मांझी ने ‘उल्लू’ का उदाहरण देते हुए कहा कि एक चिड़िया को दिन में दिखता नहीं है. अब अगर किसी को दिखता नहीं है तो सूर्य का क्या दोष है?

जीतनराम मांझी ने कहा कि एक चिड़िया है, उस चिड़िया को दिन में दिखता नहीं है. अगर किसी को दिखता नहीं है तो सूर्य का क्या दोष है?साथ ही जीतनराम मांझी ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यूपीएस से 25 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा. अगर राज्य सरकार भी इस योजना के बारे में सोचें तो राज्य के कर्मचारियों का भी भला हो सकता है.

वहीं, जातीय जनगणना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मांझी ने कहा कि पहले कांग्रेस में आए तभी तो कुछ करने की स्थिति आएगी. उन्होंने कहा कि अगर कुछ करना भी होगा तो जरूरत के हिसाब से ऐसे सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home