HomeBiharतेजस्वी यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं... ललन सिंह के...

तेजस्वी यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं… ललन सिंह के इस बयान पर रोहणी आचार्य का पलटवार

लाइव सिटीज, पटना: तेजस्वी के दावे के बाद ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की किस्मत में वह नहीं लिखा जो वह चाहते हैं। उन्होंने आरजेडी नेता के बयान को ‘ख्याली पुलाव’ बताते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं। उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वो ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में वह नहीं लिखा है जो उनकी चाहत है।

जिसके बाद रोहणी ने पलटवार किया है। रोहिणी ने कहा है कि काली कुंडली वाले का मुँह काला… रोहिणी आचार्य सारण से लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद फिलहाल तो सिंगापुर में हैं, लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए बिहार की राजनीति में नजरें गड़ाई हुई हैं। रोहिणी आए दिन ट्विट के माध्यम से बिहार सरकार और केंद्र सरकार को घेर रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर रोहिणी ने सीएम नीतीश के करीबी नेता पर बड़ा हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि, “काली कुंडली वाले का मुँह काला..हंसी आती है वैसे लोगों को दूसरों की कुंडली में क्या लिखा है , ये बताते देख कर जिनकी खुद की कुंडली में तमाम तरह के छेद ही छेद हैं और अगर ऐसों की कुंडली खंगालने के पश्चात् जो सामने आता है उसे उजागर कर दिया जाए तो काली – कुंडली वाले का मुँह बिना किसी और के द्वारा काला किए स्वतः ही काला हो जाएगा। वैसे भी पेट में – आंत में दांत गिनने वालों को कुंडली देखते देखना हास्यास्पद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home