HomeBiharबिहार से दिल्ली जा रही बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर, हादसे...

बिहार से दिल्ली जा रही बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर, हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीफ-पुकार मच गई है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में पीछे से जा घुसी। यात्रियों से भरी बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों में अधिकतर लोग बिहार के हो सकते हैं। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। यह हादसा उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home