HomeBiharदेश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनीं मानवी मधु, CM नीतीश कुमार का...

देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनीं मानवी मधु, CM नीतीश कुमार का किया धन्यवाद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने मंगलवार को बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण आदि अर्हता के आधार पर तीन हजार 727 अभ्यर्थियों पर चयन के लिए विचार किया गया। इनमें 1,275 अभ्यर्थी अंतिम मेधा सूची में शामिल किए गए हैं। इस रिजल्ट में तीन ट्रांसजेंडर सफल हुए हैं।

बिहार के भागलपुर की रहने वालीं मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बन गईं हैं। बता दें कि तीन ट्रांसजेंडरों में दो ट्रांसमेन हैं और मनु अकेली ट्रांसवुमेन हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद मानवी मधु कश्यप ने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे यह बात बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरा बिहार SI में सेलेक्शन हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अपने गुरु रहमान सर और माता-पिता का धन्यवाद करती हूं।

मानवी मधु कश्यप ने अपने संघर्ष पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में उनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मानवी ने कहा कि मेरे लिए यह सफर मुश्किल भरा रहा है। हालांकि, मेरे माता-पिता और गुरु ने मेरा हमेशा सपोर्ट किया। इस कारण में यहां तक पहुंच पाईं हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home