HomeBiharगोपालगंज में शराब तस्करों ने पुलिस की नाव में लगाई आग, गंडक...

गोपालगंज में शराब तस्करों ने पुलिस की नाव में लगाई आग, गंडक इलाके में कार्रवाई से रोकने का प्रयास

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गोपालगंज से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराब तस्करों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की टीम जिस नाव का इस्तेमाल करती थी उसे शराब तस्करों ने जला दिया है. जादोपुर के खाप मकसूदपुर गांव में गंडक नदी में इस घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को बदमाशों ने पुलिस की नाव में आग लगा दी. जानकारी के अनुसार, यहां पुलिस के पास कुल 3 नावें थी जिससे शराब माफियाओं पर नजर रखी जाती थी. खासकर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आने वाले सप्लायरों पर नकेल कसा जाता थाा.

मंगलवार को किसी अज्ञात ने इसे आग के हवाले कर दिया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये काम शराब तस्करों ने ही किया है. ताकि पुलिस आसानी से शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर सके. हालाकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि इस घटना को किन तस्करों ने अंजाम दिया है.

हाल में ही छापेमारी के दौरान अवैध शराब की दो भट्ठियों नष्ट किया गया था. वहीं शराब तस्करों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी थी. शराब तस्कर भनक लगते ही मौके से फरार हो जाते हैं. शराब मामले में कार्रवाई के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home