HomeBiharसुपौल में हाइवा में कार ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत,...

सुपौल में हाइवा में कार ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, सुपौल: ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आया है। जहां जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी में पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया जिससे कार के परखज्जे उड़ गए। 

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त कार में 4 लोग सवार थे और टक्कर इतनी जोड़दार हुई कि कार में बैठे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत ही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने चारों कार सवार जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। 

वहीं, इलाज के लिए ले जाते समय जख्मी कार सवार लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना में मृतकों की पहचान जिले के पिपरा थाना क्षेत्र तुलापट्टी निवासी उमेश मंडल का 23 वर्षीय पुत्र ज्ञांशु राज उर्फ छोटू और थुमहा निवासी यदुनंदन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ठाकुर के रूप में हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home