HomeBiharरुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 10 जुलाई को वोटिंग

रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 10 जुलाई को वोटिंग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. बीमा भारती इस सीट से जेडीयू से विधायक थीं. बीमा भारती के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है. 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी.

21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून तक नाम वापसी की तारीख है जबकि 10 जुलाई को मतदान होगा. 13 जुलाई को काउंटिंग होगी. 

मालूम हो कि, रुपौली विधानसभा सीट से विधायक बीमा भारती ने 10 अप्रैल को विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण विधायकी छोड़ी थी. बिहार विधानसभा सचिवलाय ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया था.  उसके बाद वह पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ी, लेकिन वह अपना जमानत भी नहीं बचा पाई और बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home