HomeBiharचौराहों पर हों पानी के टैंकर, माइकिंग से करें लोगों को अलर्ट,...

चौराहों पर हों पानी के टैंकर, माइकिंग से करें लोगों को अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सीएम का DM को निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (31 मई) को सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं. भीषण गर्मी और भयंकर लू की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री ने डीएम से आवश्यक कदम उठाने को कहा है. सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं. 

सीएम ने जारी अपने निर्देश में कहा है कि भीषण गर्मी और लू से बचने के लिये लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें. गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. 

बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हीटवेव से अब तक बिहार में 14 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट इससे भी ज्यादा है. इस बीच पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लोगों को सलाह दी है कि फूल स्लीव की शर्ट और गमछा बांध कर घर से निकलें, धूप में खड़े रहने के समय टोपी पहने या माथे को ढकें पर्याप्त पानी पीते रहें.

वहीं पटना आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि बाहर निकलने के पहले संतुलित मात्रा में पानी पीकर निकलें. बच्चे बूढ़े खास तौर पर अपना ख्याल रखें. किडनी के पेशेंट डॉक्टर के कहे अनुसार पानी लें. गर्मी के कारण ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है. एसी से निकलने के पहले टेम्परेचर मेंटेन करें. बीपी शुगर की नियमित दवा लें. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home