HomeBiharविपक्ष पर चिराग पासवान का पलटवार, जब तक मैं जिंदा हूं, आरक्षण...

विपक्ष पर चिराग पासवान का पलटवार, जब तक मैं जिंदा हूं, आरक्षण और लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आएगी

लाइव सिटीज, वैशाली: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बनाया है. मुद्दे की बात तो विपक्ष नहीं करते हैं, उन्हें सिर्फ झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर वोट लेना आता है

चिराग पासवान ने वैशाली में कहा कि जब देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होती है, तो देश के हर राज्य का राजस्व बढ़ता है. विपक्ष खुद मुद्दे की बात को दरकिनार कर लोगों को झूठ बोल रहे हैं. आज से 10 साल पहले 2015 में भी इन्हीं लोगों ने कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जायेगा, क्या हो गया दस साल में? ये लोग जनता को डराने का काम करते हैं. विकास के मुद्दों को भ्रमित करने का काम करते हैं.

चिराग ने कहा कि 2 मई को मेरा भी नामांकन है. एनडीए के 40 प्रत्याशी की जीत बड़े अंतर से होना सुनिश्चित है. विपक्ष उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, शौचालय योजना समेत तमाम बातें जो एक आम व्यक्ति से जुड़ी है, उसे नहीं उठाता है. ये लोग झूठ फैलाएंगे कि संविधान खतरे में है. चिराग पासवान ने कहा कि आपातकाल लगाने वाले लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं. विपक्ष में हिम्मत है तो मुद्दे की बात करे. जनता से जुड़े मुद्दे को उठाए, गरीब कल्याण योजनाओं को काउंटर करे. लेकिन नहीं वे लोग मुद्दे की बात नहीं करेंगे, सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home