HomeBiharसुशील मोदी से मुलाकात कर बिहार सीएम ने जाना हाल, कैंसर पीड़ित...

सुशील मोदी से मुलाकात कर बिहार सीएम ने जाना हाल, कैंसर पीड़ित दोस्त को देख भावुक हो गए नीतीश कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की। राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी सेहत जाना। उनके इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर फिर से लोगों की सेवा में लग जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सुशील मोदी का हाल देख सीएम नीतीश कुमार भावुक हो गए।

इससे पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने मुलाकात की थी। सुशील मोदी को कैंसर की खबर सामने आने के बाद उनका हाल जानने तेज प्रताप यादव उनके घर पहुंचे थे और उनसे मुलाकात कर हाल जाना था। सुशील मोदी से मिलने के बाद तेज प्रताप यादव भी भावुक दिखे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home