HomeBiharबिहार में मंत्रियों को बंगाला आवंटित, तेज-तेजस्वी का बदला पत्ता, 5 देश...

बिहार में मंत्रियों को बंगाला आवंटित, तेज-तेजस्वी का बदला पत्ता, 5 देश रत्न मार्ग होगा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नया पता

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के नए मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के तीन महीने के बाद नीतीश सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया। भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के बीच आवास का आवंटन किया है। मंत्रियो के नए बंगले मिलने से कई नेताओं का पता अब बदल जायेगा। तेजस्वी यादव अब नेता प्रतिपक्ष वाले बंगले में शिफ्ट होंगे जबकि तेजप्रताप यादव को भी अपना पुराना बंगला छोड़ना होगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी के 5 देश रत्न मार्ग वाला बंग्ला अलॉट किया गया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को एक पोलो रोड का बंग्ला दिया गया है। तो वहीं तेज प्रताप यादव का बंगला डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंन्हा को आवंटित किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीरचंद पटेल पथ पर रहेंगे। तो रेणु देवी को 4 स्ट्रैण्ड रोड में बंगला आवंटित किया गया है।

इसके अलावा मंत्री हरि सहनी को 20 सेट डूप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री नीरज कुमार सिंह 112 नेहरू पथ, मंत्री सुरेंद्र मेहता को डूप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री जनक राम को 6 पोलो रोड, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को गर्दानीबाग स्थित 20 सेट डूप्लेक्स बंगला मिला है। वहीं मंत्री कृष्णनंदन पासवान को 20 सेट डुप्लेक्स बांग्ला गर्दनीबाग, मंत्री संतोष कुमार सिंह के 41 हार्डिंग रोड वाला बंगला, मंत्री प्रेम कुमार को 3 सर्कुलर रोड, मंत्री मंगल पांडे को 4 टेलर रोड, मंत्री नितिन नवीन को 3 टेलर रोड और मंत्री नीतीश मिश्र को 9 मैग्लस रोड वाला बंगला आवंटित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home