HomeBiharबक्सर से टिकट कटने के बाद अश्विनी चौबे की पहली प्रतिक्रिया, कही...

बक्सर से टिकट कटने के बाद अश्विनी चौबे की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, बक्सर: बक्सर सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद रहने वाले अश्विनी कुमार चौबे का 2024 के लोकसभा चुनाव में पत्ता साफ हो गया है. पार्टी ने अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काट कर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. बक्सर से टिकट कटने पर अश्विनी कुमार चौबे की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

अपने बयान में अश्विनी चौबे ने किसी का नाम नहीं लिया और ना ही किसी तरह का कोई आरोप अपनी पार्टी पर लगाया. हालांकि अश्विनी चौबे ने अपने दो लाइन के बयान में बड़ी बात कही है. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. सत्य और संघर्ष ही मेरे जीवन की पूंजी.

बता दें कि बीजेपी की ओर से बिहार की 17 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की गई थी. लिस्ट सामने आने के बाद पता चला कि कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट गया है. बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे के अलावा सासाराम से छेदी पासवान का टिकट कटा है. मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट कटा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home