HomeBiharबेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह का लखीसराय में भाजपा...

बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह का लखीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, लाखीसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह का लखीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यापीठ चौक के पास जोरदार स्वागत किया। गिरिराज सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड जा रहे थे।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर है, जिन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है। आजतक किसी भी पार्टी ने गरीबों के लिए इतना काम नहीं किया। उन्होंने गरीबों के लिए घर, बिजली, पानी, गैस सिलेंडर, शौचालय सबकुछ दिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने गरीबों के लिए दो चीजें सुनिश्चित की। पहला 5 लाख तक का इलाज और 5 किलो राशन की व्यवस्था की। ये नरेन्द्र मोदी ने ही गरीबों के लिए सोचा। पूरे देश में विकास के साथ-साथ गरीबों का उत्थान भी हो रहा है। पूरे देश में एकमात्र उम्मीदवार प्रतीक हैं, वो नरेन्द्र मोदी हैं।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वे एक खास समुदाय के पीछे ही लगे रहे। उसका वे वोट लेंगे और समीकरण बनाएंगे। MY-BAAP के समीकरण बनाने से कुछ नहीं होगा। एक खास वर्ग का वोट लेने के लिए कांग्रेस और आरजेडी उसे मेहमान की नजर से देख रहे हैं। देश के लिए यही ख़तरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home