HomeBiharबेटे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे अली अशरफ फातमी, जानें क्या कहा

बेटे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे अली अशरफ फातमी, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: अली अशरफ फातमी आज रविवार को अपने पुत्र फराज फातमी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये वापसी नहीं है, मैं अपने घर आया हूं.

फराज फातमी ने कहा कि पिछले सत्रह महीने जिस तरह से स्थिर सरकार चल रही थी, एक विकास वाली सरकार चल रही थी पांच से सात लाख लोगों को नौकरी दी गई. सरकार को मुख्यमंत्री ने अस्थिर कर दिया. किसी ना किसी तरीके से मुख्यमंत्री पर भारी दबाव था. दबाव किस चीज का था ये मैं नहीं जानता. बिहार का भविष्य किसी के साथ खड़ा है तो वो है तेजस्वी यादव

बता दें कि अली अशरफ फातिमी की गिनती मिथिलांचल के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे में होती है. वे दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से चार बार राजद के सांसद रह चुके हैं. बाद में उन्होंने राजद का साथ छोड़कर नीतीश कुमार के साथ चले गए थे. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से वह आरजेडी में शामिल हो रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home