HomeBiharभागलपुर में डूबने से चार बच्चों की मौत, नहाते समय एक बालक...

भागलपुर में डूबने से चार बच्चों की मौत, नहाते समय एक बालक गहरे पानी में चला गया, उसे बचाने के क्रम में सभी डूबे

लाइव सिटीज, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नदी में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है। उसमें से एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिन नगर की पुरैनी नदी की बताई जा रही है। जहां नहाने के दौरान एक बच्चा डूबने लगा। तभी दूसरा बच्चा उसे बचाने के लिए गया। बचाने के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। इसी दौरान दूसरा बच्चा भी कूद गया। उसकी भी मौत हो गई

तीनों बच्चे एक दूसरे को बचाने के क्रम में डूब गए। चौथा बच्चा भी अंत में नदी में उतरा लेकिन वो भी तीनों को बचा नहीं सका। मृतक बच्चों में शामिल चार बच्चों के नाम इस प्रकार हैं। 12 वर्ष का मोहम्मद शाहनवाज। 8 वर्ष का मोहम्मद अरबाज। 8 वर्ष का मोहम्मद ढिल्लों और 14 वर्ष का मोहम्मद सैफ शामिल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे थे। एक को डूबता देख एक-एक कर सभी ने छलांग लगा दी। पानी गहरा था। जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई।

इसमें तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं। फल विक्रेता मोहम्मद साबिर ने बताया कि दो बच्चे मेरे हैं। बाकी दोनों भी इसी गांव के हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। तीन बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चौथे बच्चे की मौत इलाज के दौरान हुई है। सभी बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान ये घटना हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments