लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सुपौल और अररिया में तो भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं नेपाल से सटे जिलों से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। पहले जानिए कि किन जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है।
- पटना
- बक्सर
- सारण
- भोजपुर
- मुजफ्फरपुर
- समस्तीपुर
- दरभंगा
- मधुबनी
- सहरसा
- सुपौल
- पूर्णिया
- बेगूसराय
- किशनगंज
नेपाल का पानी बिहार में आकर जबरदस्त तबाही मचा रहा है। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अररिया में तो कई जगहों पर लोगों सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पलासी ब्लॉक के वार्ड नंबर 3 में घरों में बरसात का पानी घुस गया है। गांव के लिए बना इकलौता चचरी पुल भी पानी में ही डूब गया है। कुछ लोग बारिश को मौजमस्ती का जरिया बना रहे थे तो उन्हें भी सबक मिला।
