HomeBiharबिहार विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन, राबड़ी देवी ने...

बिहार विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन, राबड़ी देवी ने भरा पर्चा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन किया. राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,‌ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ उर्मिला ठाकुर,‌ सैयद फैसल अली और सीपीआई (माले) की ओर से कामरेड शशि यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया

नामांकन के दौरान आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. बिहार विधान परिषद के होने वाले चुनाव में महागठबंधन की तरफ से पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन तय है. वहीं, पहली बार सीपीआई माले का को सदस्य बिहार विधान परिषद जाएगा.

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. इनमें 6 सीटों पर एनडीए और 5 सीटों पर महागठबंधन की जीत है. एनडीए की ओर से 3 सीटें बीजेपी के खाते में गई है, जबकि 2 सीटें जेडीयू और एक सीट हम के हिस्से में आई है. जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर और हम नेता संतोष सुमन ने नोमिनेशन किया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home