HomeBihar2020 के जनादेश को फिर मिला विश्वास मत, बोले सुशील मोदी- एकजुट...

2020 के जनादेश को फिर मिला विश्वास मत, बोले सुशील मोदी- एकजुट एनडीए ने खेला करने वालों को सिखाया सबक

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने विधायकों की खरीद-फरोख्त से “खेला करने” की सारी जोड़-तोड़ को विफल करते हुए बिहार विधानसभा में एकजुट एनडीए के बहुमत सिद्ध करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि 17 महीनों के राहुकाल से निकलने पर राज्य की जनता राहत की सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास मत प्राप्त करने से 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ और अब विकास, नौकरी, रोजगार जैसे सारे वादे तेजी से लागू होंगे । यह सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के सहयोग से अपना शेष कार्यकाल पूरा करेगी।

मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने छल-बल से जनादेश का अपहरण किया था, उन्हें सबक मिल चुका है। उन्हें ऐसी राजनीति से बाज आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home