HomeBiharफ्लोर टेस्ट से पहले RJD विधायकों के साथ तेजस्वी यादव ने गुनगुनाया...

फ्लोर टेस्ट से पहले RJD विधायकों के साथ तेजस्वी यादव ने गुनगुनाया ये गाना..दगाबाज हो तुम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बीते दिनों से जारी सियासी उठापटक के बीच एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. ऐसे में फ्लोर टेस्ट से पहले राजधानी पटना में आरजेडी और लेफ्ट के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवके आवास पर पहुंचे. यहां पर सभी विधायकों रुकने की व्यवस्था की गई है. इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों के साथ गाना गाते हुए देखा जा रहा है. 

दरअसल बिहार में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले पटना में पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर राजद और महागठबंधन के विधायक एक साथ बैठकर ‘दगाबाज हो तुम’ गाना गाते नजर आए. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी विधायकों के साथ गाना गुनगुनाते हुए नजर आए. वहीं वीडियो में गिटार बजाते हुए दिख रहे विधायक यूसुफ सलाउद्दीन हैं, जो सांसद महबूब अली कैसर के बेटे हैं.

बता दें जेडीयू चीफ नीतीश कुमार पिछले महीने 28 जनवरी को महागठबंधन से अलग होने का एलान कर फिर से एनडीए का दामन थाम लिया था. ऐसे में अब सोमवार यानी 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. विधायकों की टूट-फूट की आशंका को देखते हुए आरजेडी और लेफ्ट के विधायक तेजस्वी के आवास में मौजूद हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home