HomeBiharमोतिहारी में 8 लाख की लूट, फाइनेंस कार्यालय के कर्मियों को बदमाशों...

मोतिहारी में 8 लाख की लूट, फाइनेंस कार्यालय के कर्मियों को बदमाशों ने बनाया बंधक

लाइव सिटीज, मोतिहारी: जिले में बेखौफ बदमाश इस कदर लूटपाट कर रहे हैं कि पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय से सोमवार (15 जनवरी) को दिनदहाड़े बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये लूट लिए. पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फाइनेंस कार्यालय के कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि एक बदमाश को पकड़ लिया गया है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

इससे पहले रविवार की रात ही आभूषण दुकान से 1.25 करोड़ से ज्यादा के आभूषण की चोरी हुई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी ही थी कि एक और दिनदहाड़े लूट की घटना हो गई. जहां चोरी हुई है उसके चंद कदम पर अब दिनदहाड़े लूट हुई है. करीब आधा घंटा तक बदमाशों ने लूटपाट की है.

लूटे गए रुपयों का आंकड़ा आठ लाख से कम या ज्यादा हो सकता है. पुलिस श्रीराम फाइनेंस के शाखा प्रबंधक के साथ जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि कितनी राशि लूटी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home