HomeBiharदिल्ली में I.N.D.I.A की बैठक पर बोले नीतीश के मंत्री, कहा -...

दिल्ली में I.N.D.I.A की बैठक पर बोले नीतीश के मंत्री, कहा – हो सकता है सीटों का बंटवारा

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है. जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में 28 दलों के नेता शामिल होंगे. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस बैठक को काफी अहम बताया जा रहा है. ये बैठक जहां पहले 6 दिसंबर को होने वाली थी. जो की रद्द कर दी गई थी. इस बैठक को लेकर मंत्री विजय कुमार चौधरी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष एक हो जाये तो बीजेपी कभी भी नहीं जीत पायेगी.   

उन्होंने कहा है कि एक वक्त था जब विपक्ष बिखड़ा हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एक साथ लाया. इंडिया गठबंधन की पहली बैठक भी पटना में ही हुई थी. उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर लड़ेंगे तो बीजेपी कभी भी नहीं जीत पायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ये कह चुके हैं कि विपक्ष को एक साथ आना होगा. विजय कुमार चौधरी ने ये भी कहा कि इस बैठक में सीटों के बंटवारें पर चर्चा हो जाये और ये तय भी कर लिया जाए. सीटों का बंटवारा समय रहते कर लिया जाये. 

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों को अब इस बैठक से उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. विपक्ष का एजेंडा पहले से ही तय है कि हम केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हैं. बीजेपी हमारे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है. इसके लिए साजिश रची जा रही है. इतिहास से छेड़छाड़ तो कोई भी पसंद नहीं करेगा ऐसे सभी लोगों के लिए ही इंडिया गठबंधन है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home