HomeBiharमोतिहारी में क्रूर पिता ने अपने दो बच्चों सहित पत्नी की गला...

मोतिहारी में क्रूर पिता ने अपने दो बच्चों सहित पत्नी की गला दबाकर की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मोतिहारी में क्रूर पिता ने बुधवार को अपने दो बच्चों के साथ अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया. घटना केसरिया थाना क्षेत्र की है. वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रामाज्ञा गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी के साथ दो बच्चों की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. वहीं, घटना को लेकर चकिया के डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केसरिया थाना क्षेत्र के अरविंद यादव घरेलू विवाद में अपनी पत्नी समेत 2 बच्चे की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया है. मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है.

डीएसपी ने आगे बताया कि आरोपी अरविंद पहले से ही अपराधी प्रवृति का है और क्रूर भी है, जिस कारण इस घटना को अंजाम दिया है. घटना का कारण साफ नहीं हो पाया है. हालांकि मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. क्रूर पिता समेत करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home