HomeBiharबिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 : इस तारीख को जारी होगा ई एडमिट...

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 : इस तारीख को जारी होगा ई एडमिट कार्ड, बीपीएससी ने अभी-अभी जारी किया लेटर.. 

लाइव सिटीज, पटना: बीपीएससी शिक्षक भर्ती फेज-2 परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से अभी-अभी लेटर जारी किया गया। लेटर में 2 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही गई है। ई एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र होगा दर्ज।

वहीं 18 महीने के डीएलइड की डिग्री को लेकर जारी सस्पेंस को भी आयोग ने खत्म कर दिया है। लेटर में 18 महीने की डिग्री को मान्य बताया गया है। कहा गया है कि अगस्त 2017 के पहले अनट्रेंड शिक्षकों के लिए यह डिग्री मान्य होगी।

बता दें कि 7 दिसंबर से बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा होनी है। 1 लाख 10 हजार पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग की माने तो करीब 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। 15 दिसंबर तक आयोग की ओर से परीक्षा ली जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र की विस्तार से जानकारी 5 दिसंबर से उपलब्ध होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home