HomeBiharCM नीतीश के मुंह से गलती से निकली ये बातें' : राबड़ी देवी...

CM नीतीश के मुंह से गलती से निकली ये बातें’ : राबड़ी देवी का बड़ा बयान, कहा : मामले को अधिक तूल देने की नहीं है जरूरत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गये बयान पर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है और सरकार को घेर रही है। हालांकि, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि इस मामले को अधिक तूल देने की जरूरत नहीं है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि गलती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंह से इसतरह का बयान निकल गया, जिसके बाद आज सीएम ने सदन में अपनी बातों को रखा है लिहाजा इस मामले को अधिक तूल देने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, मंगलवार को विधानसभा में प्रजनन दर को लेकर बोलते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्त्री-पुरुष संबंध को लेकर टिप्पणी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home