HomeBiharतेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी की हैसियत पर उठाया सवाल, शकुनी...

तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी की हैसियत पर उठाया सवाल, शकुनी मामा के पुत्र हैं, जिन्होंने महाभारत कराया…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से सियासत शुरू हो गई है. लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने ट्विट कर कहा था कि ‘कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा’. इसपर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा था कि ‘लालू यादव खुद जातीय उन्माद का कैंसर हैं’. सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया है.

तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधने के साथ साथ उनके पिता को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की हैसियत क्या है? तेज प्रताप का कहना है कि लालू यादव के सामने सम्राट चौधरी की कोई हैसियत नहीं है. इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी को शकुनी मामा का पुत्र कहा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उस शकुनी मामा के पुत्र हैं, जिन्होंने महाभारत करवाया.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी होते कौन हैं बोलने वाले? लालू जी के सामने सम्राट चौधरी की कोई हैसियत है? सम्राट चौधरी तो खुद शकुनी मामा के पुत्र हैं, जिन्होंने महाभारत करवाया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home