HomeBiharनीतीश कुमार से मिलने अचानक सीएम आवास पहुंचे लालू यादव, लगभग 15...

नीतीश कुमार से मिलने अचानक सीएम आवास पहुंचे लालू यादव, लगभग 15 मिनट तक हुई बातचीत

लाइव सिटीज, पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को एक बार फिर से सीएम आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है. लालू-नीतीश के बीच यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली. दिल्ली जाने से पहले भी लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से मुलाकात का सिलसिला काफी बढ़ गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राबड़ी आवास पहुंचकर लालू से मिले थे और हाल में जब लालू प्रसाद यादव दिल्ली में थे तो नीतीश कुमार राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से भी मिले थे.

दोनों नेताओं की मुलाकात उस समय हो रही है, जब नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू अल्पसंख्यक नेताओं से मुलाकात की. उधर लालू को लैंड फॉर जॉब मामले में जमानत मिली है. ऐसे में दोनों की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच यह पहली मुलाकात है. जो जानकारी मिल रही है. वहीं 2 दिन पहले नीतीश कुमार आनंद मोहन से भी मिले थे और उसके बाद फिर तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास जाकर मुलाकात की थी. संभावना है कि आनंद मोहन को लेकर भी नीतीश कुमार और लालू के बीच चर्चा हुई होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home