HomeBiharसोन नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत, जितिया पर्व पर...

सोन नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत, जितिया पर्व पर गए थे नहाने

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना से सटे पालीगंज थानाक्षेत्र के महबलीपुर सोन नदी में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें एक बच्चा भी शामिल है. बताया जाता है कि जितिया पर्व के मौके पर परिवार के संग तीनों नहाने के लिए नदी पर गए थे. नहाने के दौरान ही गहरे पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. एसडीआरफ की सहायता से तीनों के शव को बाहर निकाल लिया गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद तीनों शव को सोन नदी से बाहर निकाला गया. बताया जाता है डूबने वाले में दो लोग एक ही गांव के हैं, जबकि एक किशोर दूसरे गांव का बताया जा रहा है.

मृतकों की पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के महाबलीपुर गांव निवासी लवकुश यादव के पुत्र सागर कुमार और परियो गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार और जामुन साव के पुत्र कुश कुमार के रूप में हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home