HomeBiharशिक्षकों बहाली को लेकर एक्शन में केके पाठक : सभी DM को दिया...

शिक्षकों बहाली को लेकर एक्शन में केके पाठक : सभी DM को दिया निर्देश, 4-5 दिनों में ही निपटाने को कहा ये काम

लाइव सिटीज, पटना: इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शिक्षक बहाली को लेकर जहां शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक अब फुल एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के डीएम को चिट्टी लिखकर तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि अपने-अपने जिले में ऐसी जगह की तलाश करें जहां पर दो से तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रतिदिन हो सके।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम को चिट्ठी लिखा कर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए समुचित इंतजाम का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जल्द ही बीपीएससी का परिणाम संभव है। इसीलिए जल्द रिजल्ट को देखते हुए समुचित व्यवस्था की जाए।

साथ ही कहा कि ‘एक बैकअप केंद्र की भी व्यवस्था जिला प्रशासन’ तैयार रखे। उन्होंने कहा कि नियुक्ति से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home