HomeBiharजेपी नड्डा के बयान पर बोले तेजस्वी यादव, बीजेपी खुद समाप्त हो...

जेपी नड्डा के बयान पर बोले तेजस्वी यादव, बीजेपी खुद समाप्त हो रही.. ना जनता ना क्षेत्रीय दल

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ‘भाजपा खुद खत्म हो जाएगी’. तेजस्वी ने कहा कि ‘भाजपा के साथ कौन हैं? जितने भी क्षेत्रिय पार्टी थे, सभी अलग हो गए हैं. इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं.’ जेपी नड्डा के बयान के बाद से बिहार के नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे (भाजपा) खुद ही समाप्त हो रहे हैं. जितने भी क्षेत्रीय दल थे वे सब इनसे बिछड़ गए. तमिलनाडू में दक्षिण भारत का इनका सबसे बड़ा गठबंधन टूट गया, इन्हें छोड़ दिया. इनके साथ कौन हैं? ना देश की जनता है ना क्षेत्रीय दल हैं ना कोई है

दरअसल, गुरुवार को भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में पार्टी के संरक्षक कैलाशपति मिश्र के जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि क्षेत्रिय पार्टियों का सफाया निश्चित है. इसी के बाद से बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. तेजस्वी यादव से जब इस बारे में राय जाना गया तो उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि ‘ये खुद समाप्त हो रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home