HomeBiharसीएम नीतीश के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, कहा - नीतीश...

सीएम नीतीश के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, कहा – नीतीश ने लालू को फंसवाया, अब कुर्सी के लिए लगा रहे हैं मक्खन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भाजपा द्वारा लालू प्रसाद को परेशान करनेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नीतीश की पार्टी पर लालू को फंसाने का आरोप लगाया. विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू यादव के परिवार से माफी मांगनी चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा के लोग लालू जी को परेशान कर रहे हैं. यह पूरी तरह से गलत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा लालू यादव के खिलाफ कई आवेदन दिलवाएं और आज अगर ईडी और सीबीआई की जांच लालू यादव और उनके परिवार के ऊपर चल रही है तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल मक्खन लगा रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी कुर्सी चली जाएगी. यही कारण है कि बार-बार भारतीय जनता पार्टी पर कुछ से कुछ आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू यादव को मक्खन लगाने का काम कर रहे हैं. विपक्षी एकता को लेकर हो रहे बैठक पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कितना भी बैठक कर लें दौड़ लगा लें कुछ होने वाला नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home