HomeBiharयुवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने दर्जनों गांव के हजारों लोगों के...

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने दर्जनों गांव के हजारों लोगों के बीच किया छाता वितरण, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: छपरा के एकमा प्रखंड अंतर्गत ईटहरी,टेलिया डीह,घुड़ापाली,जमनपुरा,सशना,बलिया,बिर्ती,बनपुरा,सराँव,बेनौत सहित दर्जन भर गांव के हज़ारों लोगों के बीच छाता का वितरण किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य है की आमलोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। रोहित सिंह ने कहा देश के अंतिम व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक संघर्ष कर रहे हैं।

रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है। आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। रोहित सिंह ने कहा की अब समय आ गया है, जब हम सामूहिक प्रयास के बल पर भारत माता को विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित करें। उन्होंने ने कहा की बिहार में जंगलराज फिर से उभर गया है सबको मिलकर इसके ख़िलाफ़ लड़ना होगा।

रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के साथ धोखा दिया है। आगे उन्होंने ने कहा की हम बिहार को लालटेन की रोशनी में नहीं जाने देंगे। परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ हमे एकजुट होकर लड़ना होगा। देश की आजादी के बाद नेताओं ने अपने परिवार के पोषण के अलावा कोई काम नहीं किया।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उत्थान के लिए अद्भुत प्रयास किया है। सिंह ने कहा की हम किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं परन्तु आज भारत का यश मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है। समाजवाद के नाम पर परिवारवाद के पौधे को वृक्ष नहीं बनने देंगे। रोहित सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय को स्थापित करना है।श्री सिंह ने कहा की बिहार को बचाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह,बलिन्द्र सिंह,लालबहादुर राम,मैन शाह,रामपुकार सिंह,राजू यादव,ईशा ख़ान,एजाजुल रहमान,राजेंद्र पासवान,जीतेन्द्र कुशवाहा,उपेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home