HomeBihar2024-25 को लेकर तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी, BJP को लेकर...

2024-25 को लेकर तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी, BJP को लेकर लालू के लाल ने क्या कहा?

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने 2024 और 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो लोग दूसरों को घर से बाहर निकालता है, उन्हें बेदखल करता है, उनका घोंसला तोड़ता है, एक दिन उसका भी घोंसला टूट जाता है. तेज प्रताप से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने को लेकर सवाल किया गया था.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह भाजपाइयों को मुंहतोड़ जवाब है कि किसी का घर नहीं उजाड़ना चाहिए. बीजेपी ने महागठबंधन का घर भी उजाड़ने का काम किया है. 2024-2025 में उनका भी घर उजड़ जाएगा. तेज प्रताप यादव ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कहा कि जाल बिछे या पार्क का उद्घाटन हो रहा है तो ये अच्छी बात है. नए तरीके से पार्कों का विकास हो रहा है. पेड़-पौधे और पार्क हैं तो हम हैं.

वहीं एक और सवाल पर कि आज भी बीजेपी के विधायक नहीं आए हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि विधायक तो गायब हो चुके हैं. जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से लालू यादव और तेजस्वी यादव के पीछे लगे हैं क्या लगता है? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह लोग पीछे नहीं लगेंगे तो उन लोगों का सिस्टम खराब हो जाएगा. रोजी-रोटी जो चल रही है वो लालू यादव से ही चल रही है. मेन बात पेट का सवाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home