HomeBiharबेगूसराय में शराबबंदी की खुली पोल, बीच सड़क युवक ने किया हाई...

बेगूसराय में शराबबंदी की खुली पोल, बीच सड़क युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

लाइव सिटीज, बेगुसराय: शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीना तो जैसे आम बात हो गई है. कभी शराब तस्कर पकड़ाता है तो कभी शराब के नशे में शराबी को पकड़ा जाता है. ताजा मामला बेगूसराय से है जहां शराब के नशे में एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है. जिसने पुलिस के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा किया है. जो ये कह भी रहा है कि पहले शराब को बंद करो फिर मुझे पकड़ना. इतना ही नहीं पुलिस को भी वो भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था. इस घटन ने बता दिया है कि किस तरह की शराबबंदी कानून लागू है. 

मामला बेगूसराय के लाखों सहायक थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है. जहां पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए बेगुसराय सदर असपताल लाया गया. नशे में धुत आरोपी के द्वारा सदर अस्पताल में भी जमकर हो हंगामा किया गया. जिससे पुलिस भी परेशान नजर आई. इतना ही नहीं शराबी लगातार पुलिस को गाली भी दे रहा था. 

आरोपी की पहचान लाखों सहायक थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रहने वाले कमलेश्वरी पासवान के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है. गिरफ्तार रूपेश कुमार ने बताया कि वह अपने गांव आया हुआ था और इसी सिलसिले में सड़क पर बालू गिरा हुआ था. जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया तो इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. रूपेश कुमार ने यह भी बताया की घटना के वक्त वो शराब के नशे में था. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home