HomeBiharतेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में महिला-पुरुष समेत दो की मौत,...

तेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में महिला-पुरुष समेत दो की मौत, तीन घायल

लाइव सिटीज, बक्सर: बक्सर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अलग-अलग थाना क्षेत्र में आए दिनों सड़क दुर्घटना में असमय ही लोगों की जान चली जा रही है. उसके बाद भी गति पर ब्रेक लगाने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है. ताजा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 की है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली के पास सड़क दुर्घटना में महिला पुरुष समेत दो लोगो की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बक्सर से आरा की तरफ एक बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी. तभी साइकिल सवार 65 वर्षीय कन्हैया यादव को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने के दौरान एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल सेमरा गांव निवासी 35 वर्षीय आशा देवी की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बोलोरो चालक वाहन को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. हालांकि वाहन को जप्त कर लिया गया है. उसके नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है. तीनों घायलों को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जंहा उनका इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home