HomeBiharस्कॉर्पियो का पीछा कर रही सीवान पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ट्रक...

स्कॉर्पियो का पीछा कर रही सीवान पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर, ASI की मौत, कई जख्मी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीवान में एक भीषण सड़क हादसे में एएसआइ की मौत हो गयी जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी है. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मराछिया मोड़ की है जहां हुसैनगंज थाने की गश्ती गाड़ी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा करने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गश्ती गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. जमादार की मौत इस हादसे में हुई है.

बता दें कि हुसैनगंज थाने की गाड़ी गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान सैनगंज थाना क्षेत्र के गभीरार गांव के पास एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गुजरते पुलिसकर्मियों ने देखा तो उन्हें दाल में कुछ काला लगा. जिसके बाद गश्ती गाड़ी पर सवार होकर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया.

स्कॉर्पियो का पीछा करने के दौरान पुलिस वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैरवा थाना क्षेत्र के मराछिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी. मोड पर कट लेने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया था और ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. वहीं जमादार की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि 4 पुलिसकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home