HomeBiharशिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिहार के इस जिले में...

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिहार के इस जिले में एक साथ 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, मचा हड़कंप…

लाइव सिटीज, पटना: सीतामढ़ी में मिड डे मिल का खाना खाकर करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना बथनाहा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विष्णुपुर की है। स्कूली बच्चों का आरोप है कि शनिवार को विद्यालय में भोजन बन रहा था।

खाना बनाने के वक्त खाने में गिरगिट गिर गया। विद्यालय के रसोइया द्वारा उसी खाना को हमलोगों को दिया गया है। हालांकि, उस समय किसी बच्चे के कुछ नहीं हुआ, लेकिन घंटे भर के बाद गांव के बच्चों की स्थिति खराब होने लगी।

इधर, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का कहना है कि रसोईया के गलती से खाने में आलू का छिलका गिर गया था, जिसको बच्चों ने गिरगिट समझ लिया। बथनाहा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी झा ने बताया कि बच्चों की स्थिति ठीक-ठाक है। किसी बच्चों में कोई भी दिक्कत नहीं पाई गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मिल का खाना खाने बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी हो रहा तो किसी का पेट खराब हो गया। इसके बाद भोजन करने वाले सभी बच्चों को भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव और अस्पताल में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि अभी किसी भी बच्चे की स्थिति उस तरह की नहीं पाई गई। इससे बच्चों की जान जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home