HomeBiharनगर निगम के अभियंता के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई, शिव शंकर सिंह...

नगर निगम के अभियंता के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई, शिव शंकर सिंह के पूर्णिया व सहरसा के कई ठिकानों पर छापेमारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्णिया नगर निगम के इंजीनियर शिव शंकर सिंह के खिलाफ निगरानी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला गुरुवार को दर्ज किया है। इसी के आलोक में इनके सहरसा व पूर्णिया स्थित कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने छापामारी की। इंजीनियर शिव शंकर सिंह खिलाफ आय से एक करोड़ 21 लाख की अधिक संपत्ति जुटाने का मामला निगरानी के थाने में दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को नगर निगम के इंजीनियर के आवास पर निगरानी की टीम पहुंची। निगरानी की टीम इंजीनियर शिव शंकर सिंह के पूर्णिया स्थित आवास के अलावा सहरसा एवं पटना के आवासों में एक साथ छापामारी कर रही है।इंजीनियर के पूर्णिया स्थित आवास पर निगरानी डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में छापामारी की जा रही है। उनके साथ निगरानी विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं।

स्‍थानीय पुलिस भी वहां तैनात है। शिव शंकर सिंह को निगरारी विभाग के अधिकारी ने अपने साथ बैंंक लेकर गए। वहां उन्‍होंने लाकर की जांच की। इंजीनियर शिव शंकर सिंह का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में दो बैंक लाकर मिला है, जिसे निगरानी की टीम ने पूरी तरह खंगाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home