HomeBiharपति ने पत्नी और मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, इलाके...

पति ने पत्नी और मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक शख्स ने अपने बच्चे और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये पूरा मामला बक्सर के सिविल लाइन मोहल्ले से सटे मठिया के पास की है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी है। बच्चे की उम्र मात्र 3 साल बतायी जा रही है। इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home