HomeBiharनिर्माणाधीन सड़क की मिट्टी गिरी, तीन महिलाएं दबी, एक की मौत, दो...

निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी गिरी, तीन महिलाएं दबी, एक की मौत, दो जख्‍मी

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार में निर्माणाधीन सड़क पर एक हादसा हुआ। सड़क की मिट्टी अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में तीन महिलाएं उसमें दब गई हैं, इसमें से दो मां-बेटी हैं। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों जख्‍मी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कटिहार के मनिहारी थाना के कुतुबपुर सीज टोला के समीप निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी का धसना गिरने से तीन महिलाएं उसमें दब गई। इस घटना में एक की मौत हो गयी। गंभीर स्थिति में दो महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में भवानी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि आशा कार्यकर्ता मंगली देवी और गुड़िया को मलबे से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगली और गुडि़या मां और बेटी है।

तीनोंं महिलाएं एक ही परिवार की है। दीपावली को लेकर सड़क किनारे से मिट्टी लाने गयी थी। इसी क्रम में मिट्टी का धसना गिरने से उसी में तीनों दब गई। स्थानीय लोगों ने जबतक मिट्टी का ढेंर हटाया, भवानी देवी की मौत हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home